वियतनाम फ़ूड एक्सपो 2025 प्रदर्शन का सारांश
दिनांक 12-15 नवंबर 2025 को “एशिया में यूरोप से सेब का समय” सूचना-विज्ञापन अभियान के सम्बन्ध में यूरोपीय फल उत्पादकों के प्रतिनिधि मंडल ने हो ची मिन्ह शहर में आयोजित वियतनाम फ़ूड एक्सपो प्रदर्शनी में भाग लिया. इस में शामिल थे वियतनाम के लिए निर्यात करती हुई मुख्य यूरोपीय कंपनियों के प्रतिनिधि: ब्याल्स्की ओवॉट्स (Bialski owoc) , फ्रूट फॅमिली (Food Family), आर्कटिक (Arctic)और रायपोल (Rajpol)
अभियान का स्टैंड दर्शकों को बहुत दिलचस्प लगा. प्रदर्शनी के चार दिनों के समय यह सैकड़ों दर्शकों से देखा गया जिस में शामिल वितरक, आयातकर्ता, व्यापारिक कंपनियों के, होरेका सेक्टर के और फल उद्योग से सम्बंधित मीडिया के प्रतिनिधि थे. स्टैंड पर यूरोपीय उत्पादन मानकों तथा यूरोपीय सेबों की गुणवत्ता एवं सुरक्षा की जानकारी प्राप्त की जा सकती थी.
प्रदर्शनी के दौरान कई B2B मीटिंग हुई थीं जिन का लक्ष्य नए व्यापारिक कारोबार स्थापित करना, यूरोपीय सेबों के निर्यात की संभावनाएं दिखाना एवं वियतनामी बाजार में नई किस्में पेश करना था. प्रारंभिक व्यापारिक वार्ताओं ने प्रमाणित किया कि गुणवत्ता, सुरक्षा एवं स्रोत नियंत्रण के उच्च यूरोपीय मानक पूरे करते हुए उत्पादों में आयातकर्ताओं की रूचि बढ़ती जा रही है.
फल उत्पादकों के प्रतिनिधि मंडल को फलों खास तौर पर सेबों के वितरण एवं बिक्री के तरीकों से परिचित होने का मौका भी मिल गया. बाज़ार एवं छोटी-बड़ी दुकानें देखकर फल उत्पादकों के प्रतिनिधि फलों की उपलब्धता, उपभोक्ताओं के पसंदों, मूल्य नीति तथा वितरकों की आवश्यकताओं का विश्लेषण कर सकते थे. इकट्ठा हुआ डाटा निर्यात से सम्बंधित अगले कार्यों तथा वियतनाम के लिए फलों की आपूर्ति की योजना बनाने के लिए जानकारी का बहुत मूल्यवान स्रोत है.
वियतनाम फ़ूड एक्सपो 2025 प्रदर्शन में भाग लेना पोलिश-वियतनामी सहयोग के विकास तथा यूरोपीय सेबों की एशियाई बाज़ारों में उपस्थिति बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम था. नए व्यापारिक कारोबार जो स्थापित हुए तथा की गई बातचीतों ने अगले सहयोग के लिए एक ठोस आधार स्थापित किये हैं. प्रदर्शन में भाग लेना वियतनामी बाजार में यूरोपीय सेबों के प्रचार का एक महत्त्वपूर्ण हिस्सा था जिससे इन फलों के बारे में वियतनाम में ग्राहकों की जानकारी बढ़ गई.