यूरोप के सेब – उच्च गुणवत्ता वाले सेब

यूरोपीय सेबों की मौसमिता - साल भर ताज़गी कैसे पहुंचाना

भारतीय बाजार, जहाँ मध्य वर्ग तथा स्वास्थ्य के बारे में जानकारी बढ़ते जा रहे हैं, यूरोपीय फल उत्पादकों के लिए निर्यात की मुख्य दिशाओं में से एक बन गया है. भारतीय आयातकरता या थोक व्यापारी या बावर्ची के लिए एक मुख्य चुनौती उस समय में प्रीमियम फलों की आपूर्ति की निरंतरता निश्चित करना जब देशी उत्पादन ख़त्म हो जाता है और दक्षिण गोलार्ध में आपूर्ति शिखर से पहले ही है. इस स्थिति में मदद यूरोप से आती है – यह न केवल सब से ऊँची गुणवत्ता बल्कि खास तौर पर साल में 12 महीनो के लिए ताज़गी की तकनीकी गारंटी प्रदान करता है.

भारतीय कैलेंडर से पूरी तरह अनुकूल

भारत का अपना बड़ा सेब उत्पादन है (खास तौर पर जम्मू और कश्मीर तथा हिमाचल प्रदेश में) लेकिन उस का शिखर अगस्त से नवंबर तक होता है. जब भंडार घटने लगते हैं बाजार में एक प्राकृतिक कमी हो जाती है.

यूरोपीय सेब इस कमी को अच्छी तरह भरते हैं. यूरोप के भौगोलिक स्थान एवं इकट्ठा करने के विक्सित उपायों के कारण फल भारत में वही समय पहुँचते हैं जब रसदार कुरकुरे सेबों की मांग सब से ऊँची है. यूरोप से साझेदारी की मदद से भारतीय व्यापार भागीदार कीमतों की तेज़ बढ़ोतरी और माल की कमी से अपने आप को बचा सकते हैं जिससे खुदरा और पाककला प्रस्ताव स्थाई हो सकता है.

साल भर गुणवत्ता का रहस्य

बहुत ग्राहक और वितरक पूछते हैं: यह कैसे संभव है कि सितम्बर में पोलिश या इतालवी फलोद्यान में इकट्ठा किया सेब मुंबई या दिल्ली में मई में जैसे ही ताज़ा लगता है? इस प्रश्न का जवाब तकनीकी है जिस में यूरोप एक ग्लोबल लीडर है.

  • नियंत्रित वातावरण (सी ए) यूरोपीय उत्पादकों के समूहों में मान्य है. आक्सीजन का स्तर सटीक रूप से कम करने और कार्बन डाइऑक्साइड का स्तर बढ़ाने के ज़रिए फल की “साँस लेने” की प्रक्रिया लगभग पूरी तरह रोकी जाती है. सेब जैसे सो जाता हो.
  • ULO तकनीकी (अल्ट्रा लौ ऑक्सीजन): एक अधिक उन्नत तरीका है जिससे फल बहुत महीनो के लिए रसायनी उपायों के बिना कठोर, रसदार एवं अम्ल रह सकते हैं.

भारत में एक विलासमय होटल के बावर्ची के लिए इस का मतलब यह है कि जून में डिजर्ट बनाने के लिए प्रयोग किये सेब की बनावट तथा स्वाद वैसे ही होंगे जैसे पेड़ से इकट्ठा करने के तुरंत बाद.

सुप्रचालन: यूरोपीय फलोद्यान से भारतीय बंदरगाह तक

यूरोप से भारत के लिए सेबों का वितरण एक ऐसी प्रक्रिया है जिस के लिए यथार्थता ज़रूरी है. यूरोपीय निर्यातकर्ता उन्नत प्रशीतित डिब्बों (reefers) का उपयोग करते हैं जो तापमान और नमी की निगरानी वास्तविक समय में पूरी यात्रा के दौरान करते हैं.

सफलता की कुंजी: यूरोपीय खाद्य सुरक्षा मानक (जैसे GlobalGAP या IFS Food) जो गारन्टी देते है कि फल प्रदूषण से मुक्त हैं और उन का फलोद्यान से डिब्बे तक रास्ता पूरी तरह से पहचान योग्य है. इस तरह यह विश्वास बनाया जा रहा है जो भारतीय बाजार में व्यापार रिश्तों का आधार है.

यूरोपीय सेब प्रीमियम चॉइस क्यों हैं?

उन की उपलब्धता के आलावा, यूरोपीय सेबों की ऐसी विशेषताएँ हैं जो भारतीय ग्राहकों को पसंद हैं जैसे:

  1. किस्मों की विविधता: मीठा और कुरकुरा गाला से सुगंधित रेड योनाप्रिंसे और सही स्वाद तथा मज़बूत ग्रैनी स्मिथ तक,
  2. आकार: सही रंग के फल जो दुकानों में ध्यान आकर्षित करते हैं,
  3. पर्यावरण संरक्षण: यूरोप में उपयोग किये उत्पादन के संतुलित उपाय “क्लीन लेबल” वैश्विक प्रवृत्ति का जवाब देते हैं.

आज की फल व्यापार की दुनिया में मौसमिता का मतलब नहीं कि आपूर्तियों में रूकावट ज़रूरी है. प्रकृति के तक़नीकी के साथ तालमेल की मदद से जो सेब यूरोपीय उत्पादक भारत में साल भर पहुंचाते हैं ये अपने पोषण मूल्य तथा संवेदी गुण रखते हैं. भारतीय थोक व्यापारियों और होरेका ब्रांच के लिए इस का मतलब एक ही है: अच्छा सहयोगी जो किसी भी ऋतु हो समान गुणवत्ता की गारंटी देता है.

अगर आप को यूरोपीय सेबों के बारे में अधिक जानकारी चाहिए, हम से संपर्क करें: https://applesfromeurope.eu/contact/