यूरोप के सेब – उच्च गुणवत्ता वाले सेब


वैश्विक सेब दिवस यूरोप में - यूरोप में यह कैसे मनाया जाता है



हर साल वैश्विक सेब दिवस हमें याद दिलाता है कि यह फल कितना स्वादिष्ट, खास और बहुउद्देशीय है. यूरोप में, जहाँ सेब बाल्टिक सागर से भूमध्य सागर तक फलोद्यानों में उगाए जाते हैं, यह दिवस न केवल फल उत्पादकों से बल्कि परिवारों और स्थानीय समुदायों से भी मनाया जाता है.

वैश्विक सेब दिवस जिस को भी एप्पल डे कहा जाता है उत्पादकों, आयातकर्ताओं और सेब के प्रशंसकों को जोड़ता है. यह आनंद से भरा त्यौहार जो सं. 1992 में कॉमन ग्राउंड नामक एक ब्रिटिश चैरिटी संगठन से स्थापित हुआ दोनों फल और उस का संतुलित उत्पादन (जो पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य की रक्षा करता है) तथा सेबों से सम्बंधित भोजन बनाने की परम्पराओं एवं फल कृषि में नवाचार का प्रचार करता है.

यूरोप में वैश्विक सेब दिवस के दौरान यहाँ उत्पादित सेबों की ऊँची गुणवत्ता पर अक्सर ध्यान दी जाती है जो वैश्विक ग्राहकों के लिए भारत और वियतनाम से आयातकर्ता सहित बहुत अहम है.

वैश्विक सेब दिवस यूरोप के सब से बड़े फलोद्यान के केंद्र में

पोलैंड में जहाँ से हर तीसरा यूरोपीय सेब आता है एक मुख्य उत्सव केंद्र वर्का है – यह यूरोप के सब से बड़े फलोद्यान के प्रदेश का राजधानी है. यह जगह सेब के पेड़ों की घनत्व और फलों की खेती की लम्बी परंपरा के कारण प्रसिद्ध है. यहाँ वैश्विक सेब दिवस 28 सितम्बर को मनाया जाता है. शहर के बाजार में परिवारों के लिए एक खुशियों भरी पिकनिक के समय सेब टेस्टिंग, बच्चों और वयस्कों के लिए वर्कशॉप एवं सब से अच्छी एप्पल पाई की प्रतियोगिता आयोजित किये जाते हैं और कुछ प्रसिद्ध बावर्ची सेबों से प्रेरित भोजन कैसे बनाना दिखाते हैं. जूरी स्वाद, आकार और केक की नवीनता पर ध्यान देती है.

पोलैंड में वैश्विक सेब दिवस पोलिश सेबों के स्वादों की समृद्धि की जानकारी बढ़ाने और परिवार तथा दोस्तों के साथ समय बिताने का बहुत अच्छा मौका है. उत्सव का प्रचार करने में स्कूल, उपनगर, कृषि संगठन और स्थानीय समितियां सक्रीय भूमिका निभाते हैं.

पश्चिमी यूरोप: सब पीढ़ियों के लिए मज़ा और खास कार्यक्रम

पश्चिमी यूरोप के देशों में वैश्विक सेब दिवस 21 ओक्टुबर को मनाया जाता है. फ्रांस में इस को “ला फेट डे ला पोम” (La fête de la pomme) कहते हैं. यह सब पीढ़ियों के लिए मज़ा उठाने और ख़ुशी से उत्सव मानाने का मौका है. प्रदेशों में नोर्मंडी से प्रोविन्स तक बहुत सारी टेस्टिंग और सब से अच्छा  साइडर – एक हल्का, ताज़गी देनेवाला सेब के किण्वित रास से बना हुआ मदिरा, की प्रतियोगिताएँ होती जाती हैं. सेब की किस्मों की पहचान वर्कशॉप भी लोकप्रिय है – यह मनोरंजन खास तौर पर बच्चों के लिए है जो न सिर्फ स्वाद बल्कि छूने और गंध के आधार पर फल पहचानना सीखते हैं. फ्रेंच लोग क्लासिक टार्ट ओ पोम (tarte aux pommes) – एक सुगन्धित सेब केक की विधि ख़ुशी से आपस में बाँटते हैं.

ग्रेट ब्रिटैन में एप्पल डे के दौरान दर्जन विशेष कार्यक्रम हो रहे हैं – लंदन में शहरी घटनाओं से छोटे शहरों में स्थानीय प्रदर्शनियों तक. फल उत्पादक मनोरंजन के लिए पुरानी भूली हुई सेब की किस्में दिखाते हैं. शाखाएँ काटना चैंपियनशिप, सेब के बारे में सब से दिलचस्प कहानी की प्रतियोगिताएँ एवं कुछ विशेष खेल जैसे एप्पल वांगिंग यानी सेब को दूर फेंकना आयोजित की जाती है.

जर्मनी और इटली – देश जो सेब के बहुत प्रभाबशाली उत्पादक हैं – वैश्विक सेब दिवस धूम धाम से भी मनाते हैं. जर्मनी में उत्सवों के समय साइडर और अप्फेलस्ट्रूडेल (apfelstrudel) यानी सेब, किशमिश, चीनी और दालचीनी से भरा पतला आटा की दुकानों में बहुत लोग आते हैं. जर्मनी की विशेषता फल प्रसंस्करण के पुराने तरीकों के प्रदर्शन भी हैं.

इटली में, खास तौर पर देश के उत्तरी हिस्से में, सेब उत्सवों में सब से बड़े और सब से सुन्दर रंग के सेबों की प्रतियोगिताएँ प्रचलित हैं.

सेब यूरोप में लोगों को जोड़ता है और वैश्विक साझेदारी की मदद करता है

यूरोप में वैश्विक सेब दिवस इस फल की सामान्य सुंदरता फिर पता लगाने और उस की विविधता पर ज़ोर देने के लिए एक बहुत अच्छा मौका है. इस अनोखे त्यौहार के अलग अलग रूप हैं – छोटे टेस्टिंग से बड़े शहरी उत्सवों एवं अंतर्राष्ट्रीय अनुभवों के आदान-प्रदान तक. यह सेबों का स्वाद एवं स्वास्थ्य के लिए गुण तथा यूरोपीय भोजन बनाने की परम्पराओं, फल कृषि में स्थानीय नवाचार और वैश्विक साझेदारी का प्रचार करता है. क्योंकि सेब एक फल है जो लोगों को जोड़ता है, उन्हें मज़ा और स्वास्थ्य देता है – यह महत्त्वपूर्ण नहीं कि हम यूरोप के केंद्र में हैं या दिल्ली में या हनोई में.

इसलिए आज सेब पकड़ लेने का हर कारण अच्छा कारण तो है! वैश्विक सेब दिवस में और हर दिन को भी!